- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इंस्टाग्राम का उपयोग किया जाता है। ये एक बहुत ही लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। हालांकि बहुत से लोग अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करना चाहते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। अपना अकाउंट हमेशा के लिए हटाने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। ऐसा करने पर आपकी प्रोफाइल, फोटो, वीडियो, कमेंट्स और फॉलोअर्स हमेशा के लिए हट जाएंगे।
ये है प्रोसेस:
सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप में अपने अकाउंट से लॉग इन करना होगा।
अब आप सेटिंग में जाकर अकाउंट सेंटर खोलें।
अब Personal Details पर टैप कर Account Ownership and Control विकल्प का चयन करें। अब आपको Deactivation or Deletion पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उस का चयन करें, जिसे आप हटाना चाहते हैं।
अब Delete Account विकल्प का चयन कर Continue पर टैप कर दें।
अब पासवर्ड दर्ज कर दिए गए निर्देशों का पालन करके इस प्रक्रिया को पूरी कर लें।
PC: macrumors
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें