Beauty Tips : चहरे पर पिंपल की समस्या दूर करने के लिए करें इस फेस पैक का उपयोग, मिलेगा फायदा

Samachar Jagat | Thursday, 04 May 2023 12:12:57 PM
Beauty Tips: To remove the problem of pimples on the face, use this face pack, you will get benefit

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को चेहरे पर पिंपल की परेशानी का सामना करना पड़ ता है। आज हम आपको एक फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका उपयोग कर आप इस परेशानी से खुद को मुक्त कर सकते हैं। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। ये सदाबहार के फूल और पत्तियों से बना फेस पैक है। 

इसे बनाने के आप सदाबहार फूल के 15 पत्ते और छह फूलों को पीस लें। अब आप इसमें दो चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रखने के बाद चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें।

इसके बाद पानी से अपना चेहरा धो लें। गर्मी के मौसम में आप इस फेस पैक का रोजाना उपयोग कर सकते हैं। इससे आपके चहरे पर पिंपल की समस्या दूर हो जाएगी। 

PC: freepik



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.