Travel Tips: लंबे वीकेंड में आप भी जा सकते है इन जगहों पर घूमने के लिए

Samachar Jagat | Monday, 31 Jul 2023 12:20:29 PM
Travel Tips: You can also go to visit these places during the long weekend

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगस्त के महीने में एक लंबे वीकेंड पर जाने का प्लान बना रहे है तो आज आपको बता रहे है ऐसी ही जगहों के बारे में जहां आप घूमने के लिए जा सकते है। ये ऐसी जगह है जहां आप घूमने के साथ साथ वाइल्ड लाइफ का आनंद भी ले सकते है। ऐसे में आप चले जाए इस बार घूमने के लिए इन जगहों पर।

काजीरंगा टाइगर रिजर्व
आप घूमने के लिए इस बार काजीरंगा टाइगर रिजर्व जा सकते है। भारत और पूरे विश्व की तुलना में बाघों की संख्या यहां सबसे ज्यादा है। यह जगह असम में है और बाघों की सबसे बड़ी संरक्षित आबादी आपको काजीरंगा पार्क के तराई-सवाना क्षेत्र में देखने को मिलेगी। यहां आपको बड़ी संख्या में हाथी, जंगली भैंसे और भारतीय गैंडे भी देखने को मिलेंगे।

सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश
इसके अलावा आप और भी पास में जाना चाहते है तो आप मध्य प्रदेश के सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान जा सकते हैं। इस जगह को देखने के लिए देश-विदेश दोनों जगह से पर्यटक पहुंचते है। यह विदेशी पौधों और जानवरों की विविधता का घर है।

PC- holidayrider.com,JAGRAN,holidayrider.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.