Beauty tips: रात को सोने से पहले करें इस घरेलू मास्क का उपयोग, सुबह चमक जाएगा चेहरा

Hanuman | Wednesday, 24 Dec 2025 01:33:24 PM
Beauty tips: Use this homemade mask before going to bed at night, and your face will glow in the morning

इंटरनेट डेस्क। हर कोई ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं। आज हम आपको एक घरेलू मास्क के माने में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका उपयोग कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

इसके लिए आप एक बर्तन में एक चम्मच प्योर एलोवेरा जेल, एक चम्मच प्योर गुलाब जल और एक विटामिन ई की कैप्सूल को व्हाइट कलर का जेल बनने तक मिला लें। अब आप इस मास्क को रात में सोने से पहले अप्लाई करें। इसके लिए सबसे पहले अपना मेकअप रिमूव कर चेहरे को अच्छे से धो लें।

अब इस जेल को पूरे फेस और गर्दन पर अप्लाई कर लें। इसक बाद पांच मिनट तक चेहरे की मसाज करनी है, फिर ऐसे ही सो जाना है। अगले दिन आपकी स्किन काफी ग्लोइंग और फ्रेश नजर आएगी। इसका उपयोग करने से चेहरे से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको आज ही ये घरेलू उपाय अपना लेना चाहिए।

PC: bebeautiful, depositphotos,  ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.