Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें आप भी पूरे तरीके से ध्यान, जान ले पूरी डिटेल

Shivkishore | Saturday, 28 Oct 2023 08:16:36 AM
Chandra Grahan 2023: During the lunar eclipse, keep these things in mind, know the complete details

इंटरनेट डेस्क। देश में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज होने जा रहा है और इसकी शुरूआत आधी रात से होगी। बता दें की 28-29 अक्टूबर की रात में यह ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण रात 1.05 से शुरू होगा और 2.24 तक ग्रहण खत्म हो जाएगा। इस दौरान सूतक काल भी शुरू हो जाएगा और उसका समय शाम 4 बजे से होगा। 4 बजे बाद सूतक पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। 

बंद रहेंगे मंदिर के पट
धर्म ग्रंथों के मुताबिक चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ही धार्मिक कामों पर पाबंदियां लग जाती हैं। यानी के सूतक काल की शुरूआत हो जाती है। इस दरमियान पूजा-पाठ, मंदिर दर्शन, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, व्यापार प्रारंभ जैसे शुभ काम नहीं होंगे। 

ग्रहण के दौरान किन बातों का रखें ध्यान
ग्रहण के दौरान देवताओं की पूजा करना या उन्हें छूने की मनाही होती है। ग्रहण के बाद मूर्तियों को गंगाजल से धो ले।
ग्रहण के दौरान पके हुए खाने में कुशा या तुलसी के पत्ते डालते हैं। जिससे वो अपवित्र ना हो।
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से नहीं निकलने दे।
ग्रहण के बाद नहाकर साफ कपड़े पहनते हैं और गंगाजल का छिड़काव करते हैं।

pc- hindustan
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.