देश के पहले अमृत सरोवर की रामपुर से शुरुआत

Samachar Jagat | Friday, 13 May 2022 02:54:33 PM
Country's first Amrit Sarovar started from Rampur

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उत्तर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिह ने शुक्रवार को देश का पहला अमृत सरोवर जनता को समर्पित किया। नकवी और सिह ने रामपुर के पटवाई स्थित पुराने तालाब के जीर्णोद्धार के बाद बने अमृत सरोवर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नकवी ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से ही देश का पहला अमृत सरोवर रामपुर में तैयार हो सका है। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर में नौका विहार करने से उसकी भव्यता का एहसास होता है। उन्होंने इसके लिए सभी को बधाई दी।


इस अवसर पर रामपुर के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिह ने कहा कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को भी देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी ने सभी योजनाओं का लाभ दिया है। आज स्वच्छता अभियान के चलते एक पढèी-लिखी बेटी भी अपने पिता से गुटखे के पाउच को कूड़ेदान में फेंकने को कहती है। उन्होंने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, शौचालय, घरेलू सिलेंडर, बिजली, पानी आदि सभी मूलभूत सेवाएं देश की जनता को बिना किसी भेदभाव के प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि रामपुरवासियों के सहयोग और सहभागिता से बने अमृत सरोवर की प्रशंसा प्रधानमंत्री द्बारा किया जाना, सौभाग्य का विषय है।


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हर जिले में करीब 75 'अमृत सरोवर’ बनाने का संकल्प लिया है। अमृत सरोवर में आस पास चारदिवारी, फूडकोर्ट, फव्वारे, नौका विहार, सेल्फी प्वाइंट और प्रकाश व्यवस्था कर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाए गए हैं। जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही शहर किनारे गांव सींगनखेड़ा में भी बेहद खूबसूरत करीब दो हेक्टेयर के तालाब पर अमृत सरोवर बनाया जा रहा है। जहां कभी कूड़ा और गंदगी होती थी वहां अब नयनप्रिय अमृत सरोवर होंगे और पिकनिक स्पॉट के लिए लोगों को आकर्षित करेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.