- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। WhatsApp सोशल मीडिया का एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। ये लोगों के लिए कई प्रकार से उपयोगी है। ये संदेश भी भेजने के ही काम नहीं आता है, वहीं लोगों के लिए कई प्रकार से उपयोगी है। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि WhatsApp के माध्यम से आयुष्मान कार्ड भी बनाया जा सकता है। आज हम आपको WhatsApp के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने का आसान तरीका बताने जा रह हैं।
ये है आयुष्मान कार्ड बनाने का आसान प्रोसेस:
-सबसे पहले अपने मोबाइल में आधिकारिक Ayushman Sarathi WhatsApp नंबर +91 72908 23838 को सेव करना होगा।
- अब WhatsApp ओपन कर इस नंबर पर Hi या Hello लिखकर संदेश भेजना होगा।
- इस चैटबॉट की ओर से दिए गए ऑप्शंस में से Create Ayushman Card या संबंधित ऑप्शन का चयन करना होगा।
-अपना मोबाइल नंबर, आधार या बाकी मांगी गई जानकारी इसमें दर्ज करनी होगी।
-अब ओटीपी के माध्यम से अपनी पहचान वेरिफाइ करवानी होगी।
- योजना के लिए एलिजिबल होने पर ईकेवाईसी प्रोसेस पूरा करना होगा।
- इसके बाद आपका Ayushman Card बना जाएगा, जिसे आप वहीं से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
PC: bharat24live
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें