- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से राज्य के विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। ग्रुप डी के इन पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होगी। योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 19 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पदों का नाम: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
पद: 53 हजार से अधिक
आवेदन करने की अन्तिम तारीख:19 अप्रैल 2025
आयु सीमा: आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त करें।
इस प्रकार करें आवेदन: इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें