- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसमें बालों का झडऩा और कम उम्र में ही सफेद होना भी शामिल है। इन परेशानियों को दूर करने में कलौंजी का तेल बहुत ही उपयोगी है।
इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और विटामिन ए, बी, सी, साथ ही कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे मिनरल्स मिलते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत करने में उपयेागी है।
ये मिनरल्स ब्लड फ्लो बढ़ा के साथ ही बालों को घना और चमकदार बनाने में उपयोगी है। इस प्रकार आप कलौंजी के तेल का उपयोग कर डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली जैसी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं। सप्ताह में 2-3 बार सोने से पहले कलौंजी के तेल को हल्का गुनगुना कर कर इसे स्कैल्प पर लगाकर धीरे-धीरे मालिश करें। इसके बाद अगली सुबह माइल्ड शैम्पू से हेयर वॉश कर लें। इससे आपको फायदा मिलेगा।
PC: innersensebeauty, azizaksoz, arnier.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran