Hair Care Tips: चिपचिपे बालों की परेशानी दूर कर देगा ये घरेलू उपाय, आज ही आजमा लें

Hanuman | Friday, 07 Nov 2025 01:28:02 PM
Hair Care Tips: This home remedy will solve the problem of sticky hair, try it today

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को बालों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें बालों का चिपचिपा होना भी आम बात है। स्कैल्प में अधिक ऑयल प्रॉडक्शन या गलत हेयर केयर रूटीन के कारण भी लोगों को इस प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ जाता है।

आज हम आपको एक घरेलू हेयर मास्क के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बालों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। ये मास्क बालों से एक्स्ट्रा तेल हटाने, स्कैल्प को फ्रेश रखने और बालों को सॉफ्ट, सिल्की और शाइनी बनाने में उपयोगी है। इसके लिए आप अंडा, नींबू और दही के हेयर मास्क का उपयोग कर सकते हैं।

ये मास्क खासतौर पर ऑयली और चिपचिपे बालों के लिए है। अंडे का सफेद भाग प्रोटीन से भरपूर होता है, जो बालों पोषण देता है। दही स्कैल्प को कूलिंग इफेक्ट देता है और नींबू एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने के साथ ही डैंड्रफ से भी राहत दिलाने में उपयोग है। आप तीनों चीजों को मिलाकर इसे स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं। 30 मिनट के बाद इसे माइल्ड शैम्पू से वॉश करें। आप सप्ताह में एक बार इसका उपयोग कर सकते हैं।

PC: mudraayurveda, lovebeautyandplanet, haircode
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.