Hair Care Tips : बालों की मजबूती के लिए इस प्रकार करें दही का उपयोग 

Samachar Jagat | Thursday, 04 May 2023 12:24:47 PM
Hair Care Tips: Use curd in this way for hair strength

इंटरनेट डेस्क। दही सेहत के साथ ही बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है। दही में मिलने वाले प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन जैसे पोषक हमें कई बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं।

वहीं दही बालों को भी मजबूत बनाने में भी उपयोग है। आप दही का हेयर पैक के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप दही, शहद और नींबू का हेयर पैक बना लें। 

एक कटोरी में एक-दो चम्मच दही डालकर इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद को अच्छे से मिला लें। अब आप इस हेयर पैक को अपने बालों पर अच्छे से लगा है।

लगभग आधे घंटे बाद आप अपने बालों को पानी से धो लें। इसका उपयोग करने से खुजली की समस्या से राहत मिलने के साथ ही बालों को मजबूती भी मिलती है। 
PC: freepik



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.