- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अब एमपॉक्स वायरस के एक बिल्कुल नए स्ट्रेन ने दुनिया के देशों की टेंशन बढ़ा दी है। इस नए स्ट्रेन की पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से भी हो गई है।
इस मामले में डब्ल्यूएचओ ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को सतर्क कर दिया है। बताजा रहा है कि ये ये कोई साधारण वायरस नहीं, बल्कि दो पुराने वायरसों के जेनेटिक पदार्थों के मिलने से बना एक 'रिकॉम्बिनेंट' वायरस है। इस नए वायरस के मामले भारत और यूके में सामने आए हैं। भारत में मिले मरीज ने अरब प्रायद्वीप के किसी देश की यात्रा की थी।
हालांकि दोनों ही मरीजों में बीमारी गंभीर नहीं थी। एमपॉक्स के लक्षण एक जैसे नहीं दिखते। इस वायरल से संक्रमित होने पर दाने निकल भी सकते हैं और नहीं भी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से नए स्ट्रेन के कम मामले होने के कारण अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन सतर्कता बनाए रखना बहुत जरूरी है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें