Health Tips: कोरोना, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी से बचने के लिए अपना लें ये घरेलू उपाय

Hanuman | Saturday, 07 Jun 2025 09:29:36 AM
Health Tips: Adopt these home remedies to avoid diseases like corona, dengue and malaria

इंटरनेट डेस्क। कमजोर इम्युनिटी के कारण मौसम में बदलाव होने के साथ ही लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसी कारण सर्दी-जुकाम, बुखार और फ्लू जैसी समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ जाता है। इसी कारण इन परेशानियों से बचने के लिए हमें इम्युनिटी को बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप मौसमी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। 

गिलोय हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसका काढ़े के रूप में सेवन किया जा सकता है। ये इम्युनिटी को बूस्ट करता है। ये कोरोना, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी से बचाता है। 

वहीं आप तुलसी के काढ़े का भी सेवन कर सकते हैं। ये भी इम्युनिटी को बूस्ट करने में उपयोगी है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मिलते हैं, जो इन्फेक्शन को दूर करने में उपयोगी है। इसका सेवन करने से कई मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है। 

PC: rewa.nic
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.