Health Tips: एवोकाडो मेें मिलते हैं कई प्रकार के पोषक तत्व, सेवन करने से मिलते हैं ये लाभ

Hanuman | Saturday, 22 Mar 2025 02:44:00 PM
Health Tips: Avocado contains many types of nutrients, consuming it gives these benefits

इंटरनेट डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। अच्छी सेहत के लिए शरीर में कई प्रकार के पोषक तत्वों का होना बहुत ही जरूरी है। उन्हीं में से एक फाइबर भी एक है।

शरीर में इसकी कमी से लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। फाइबर से भरपूर आहार लेते से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। आज हम आपको एक फल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। इसका नाम एवोकाडो है। एवोकाडो में 6.7 ग्राम फाइबर पाया जाता है।

एवोकाडो में विटामिन-सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ई और कई तरह के विटामिन-बी भी मिलते हैं। इसी कारण इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी भी बेहतर होती है। इसके अलावा इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम हो जाता है। आपको आज से ही इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

PC:  myupchar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.