Health Tips: चेरी आपके लिए है बड़ा ही फायदेमंद, करेंगे सेवन तो मिलेगा आपको भी लाभ

Shivkishore | Monday, 03 Jul 2023 01:14:17 PM
Health Tips: Cherry is very beneficial for you, if you consume it, you will also get benefit

इंटरनेट डेस्क। आपको चेरी खाने में पसंद है तो यह आपके लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। यह ऐसा फल है जिसके उपयोग से आपको कई तरह की बीमारियों में राहत मिलती है। चेरी में विटामिन सी पोटेशियम, फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते है तो स्वास्थ्य के लिए बड़े ही लाभकारी है। तो जानते है इसके बारे में।

दिल की सेहत के लिए
आप चेरी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फलों का सेवन करते है तो यह दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। चेरी का सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। चेरी में पोटेशियम और पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो दिल को सेहतमंद रखने मे बहुत ही काम करता है।

अर्थराइटिस में देता है फायदा
इसके साथ ही आप चेरी का उपयोग करते है तो यह अपने शक्तिशाली एंटीइंफ्लेमेटरी प्रभाव के कारण अर्थराइटिस और गाउट के लक्षणों को कम कर सकता है। यह सूजन को कम करने में मदद करती है। चेरी आपके शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को भी कम कर सकता है।

pc- tv9 bharatvarsh
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.