Health Tips: रोजाना एक आंवले का करें सेवन, इन परेशानियों का खतरा हो जाएगा कम

Hanuman | Tuesday, 11 Mar 2025 03:28:33 PM
Health Tips: Consume one Indian gooseberry every day, the risk of these problems will be reduced

इंटरनेट डेस्क। आंवला हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। ये त्वचा और बालों के लिए भी बहुत ही उपयोगी है। इसमें वटिामनि सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोजाना एक आंवला खाने से आपको कई गंभीर बीमारियों से राहत मिलेगी।

ये एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। आंवला इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ही त्वचा और बालों का भी विशेष ख्याल रखता है। एक आंवले में करीब 700 मिग्रा विटामिन सी मिलता है। आंवला खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

ये दिल की सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है।  आंवले में मिलने वाले फाइबर और पोटैशियम से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करने में भी उपयोगी है। आपको आज से ही रोजाना एक आंवले का सेवन करन शुरू कर देना चाहिए।

PC: healthline, kew.org, voanews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.