- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मूंगफली को गरीबों की बादाम बोला जाता है। सर्दी के मौसम में मिलने वाली मूंगफली में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है।
मूंगफली में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि मूंगफली का रातभर भिगोकर सेवन करना ज्यादा लाभकारी होता है। आज हम आपको रातभर भीगी हुई मूंगफली का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
रातभर भीगी हुई मूंगफली का सेवन करने से इसमें मौजूद फाइबर पेट की सफाई में मदद करता है और पाचन क्रिया को तेज करता है। इससे कब्ज, गैस और अपच की समस्याएं दूर रहती हैं।वहीं इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं। इससे बार-बार खाने की इच्छा समाप्त होती है। इससे वजन कम करने में सफलता मिली है।
PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें