Health Tips: मूली का सेवन गर्मियों में देगा आपको कई फायदे, कई बीमारियों में है रामबाण

Samachar Jagat | Monday, 12 Jun 2023 01:04:27 PM
Health Tips: Consuming radish will give you many benefits in summer, it is a panacea for many diseases

इंटरनेट डेस्क। वैसे तो इस सीजन में मूली का मिलना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आपको मिल जाए और आप उसका सेवन इस गर्मी में कर ले तो आपके लिए बड़े ही काम की चीज साबित हो सकती है। ऐसे में आज हम जानने की कोशिश करेंगे इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

दिल के लिए फायदेमंद
आप भी अगर मूली खाते है तो ये हमारे दिल को ठीक से काम करने में मदद करता है। साथ ही इनमें विटामिन सी, फोलिक एसिड और फ्लेवोनोइड्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही यह आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। मूली में पोटेशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर कम करके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए
मूली का सेवन आपके लिए और भी कई तरीके से फायदेमंद है। इसमें हाई विटामिन सी होने के कारण यह सामान्य सर्दी और खांसी से बचा सकता है और आपकी इम्यूनिटी में सुधार कर सकता है। इसके लिए आप रोज मूली का सेवन कर सकते है। 

pc- sabkuchgyan.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.