Health Tips: इन चीजों का रात को नहीं करें सेवन, बिगड़ सकती है सेहत

Hanuman | Tuesday, 04 Nov 2025 01:15:54 PM
Health Tips: Do not consume these things at night, it can harm your health

इंटरनेट डेस्क। खराब खानपान हमारी सेहत को खराब कर सकता है। बहुत सी चीजें सेहत के लिए लाभकारी तो होती है, लेकिन उचित समय पर उनका सेवन नहीं करना सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि रात के समय आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें कैफीन युक्त चाय या कॉफी भी शामिल है। ये सर्केडियन साइकिल को पूरी तरह डिस्टर्ब करती है। ऐसे में सोने के 8 घंटे पहले तक कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए।

चॉकलेट/डेजर्ट का भी रात को सेवन करना हानिकारक होता है। मीठा खाने के चक्कर में बहुत से लोग डेजर्ट या चॉकलेट रात को खा लेते हैं। ये तेजी से शुगर स्पाइक करता है और एक्स्ट्रा एनर्जी प्रोड्यूस करती हैं, जो रात में सोते समय किसी काम की नहीं होती है। ऐसे में रात के समय चॉकलेट/डेजर्ट का सेवन करने से बचना चाहिए।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.