Health Tips: ब्लैक टी का नहीं करें ज्यादा सेवन, झेलनी पड़ सकती हैं ये परेशानियां

Hanuman | Friday, 30 May 2025 02:51:05 PM
Health Tips: Do not consume too much black tea, you may have to face these problems

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को ब्लैक टी पीना बहुत ही पसंद होता है। ये कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी होती है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। हालांकि बहुत से लोगों को इसे पीने से नुकसान का भी सामना करना पड़ता है।

ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से नींद की कमी और बेचैनी जैसी कई समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है। इसमें मौजूद कैफीन ब्रेन को एक्टिव कर देती है जिससे नींद की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसका ज्यादा सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लोगों को एसडिटिी, गैस और डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसमें मौजूद कैफीन हार्ट रेट को बढ़ाने का काम करती है। इससे व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ जाता है। वहीं लोगों को कई प्रकार की अन्य परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है। 

PC: ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.