Health Tips: हड्डियों की मजबूती के लिए रोजाना करें ऐसा, मिलेगा फायदा

Hanuman | Tuesday, 16 Sep 2025 09:43:55 AM
Health Tips: Do this daily to strengthen your bones, you will get benefits

इंटरनेट डेस्क। उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में कई बदलाव शुरू हो जाते हैं। इसमें हड्डियों का कमजोर होना आम बात है। तीस साल की उम्र के बाद हड्डियों की डेंसिटी कम होने के कारण दर्द और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि सही लाइफस्टाइल और खानपान के माध्यम से आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।

तीस साल की उम्र के बाद हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। रोजाना की जरूरत के हिसाब से एक वयस्क को लगभग 1000-1200 एमजी कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इसी कारण लोगों को डाइट में दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, ब्रोकली, केल), मेवे और सीड्स (बादाम, अखरोट, तिल, चिया सीड्स), दालें, फलियां और फोर्टिफाइड फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।

वहीं रोजाना पर्याप्त मात्रा में सूरज की रोशनी भी लेनी चाहिए। इससे शरीर को विटामिन-डी मिलती है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। नियमित एक्सरसाइज भी लोगों को करनी चाहिए।

PC: ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.