Health Tips: सुबह खाली पेट अनार का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ, जान लें आप

Hanuman | Tuesday, 07 Oct 2025 04:11:26 PM
Health Tips: Drinking pomegranate juice on an empty stomach in the morning provides these health benefits, know about them

इंटरनेट डेस्क। अनार हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। अनार का जूस रोज सुबह खाली पेट पीने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।

आज हम आपको अनार का जूस रोज सुबह खाली पेट पीने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। सुबह खाली पेट अनार का जूस पीने से आयरन का अब्जॉर्प्शन बेहतर होता है, जो एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए लाभकारी होता है। शरीर में रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाने में उपयोगी है। इसे पीने से थकान और कमजोरी दूर होती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

अनार का जूस विटामिन-सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण भी सेहत के लिए लाभकारी होता है। ये जूस सुबह खाली पेट इसे पीने से पोषक तत्व शरीर की इम्युनिटी को तेजी से बढ़ाने में उपयेागी है। ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में उपयोगी है।

बैड कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीडाइजेशन को कम करता है
अनार का जूस दिल के लिए भी लाभकारी होता है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीडाइजेशन को कम करने में उपयोगी है। इससे आर्टरीज में प्लाक जमने का खतरा कम हो जाता है। ये जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।

पाचन तंत्र में करता है सुधार
सुबह खाली पेट अनार का जूस पीने से पाचन तंत्र में भी सुधार होता है। प्राकृतिक रूप से फाइबर से भरपूर ये जूस कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने और पाचन क्रिया को सुचारू बनाए रखने में उपयेागी है।

PC:  ndtv, indiamart, zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.