- SHARE
-
इंटरेनट डेस्क। हम कभी भी डॉक्टर के पास जाते हैं तो उनकी सलाह होती हैं फलों का सेवन अवश्य करें। उसमे चाहे कोई से भी फल हो, लेकिन अगर आप एक केला भी रोज अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं तो यह आपको कई फायदे देता है। केले में विटामिन सी, प्रोटीन, विटामिन बी6, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। तो जानते हैं इसे खाने के फायदे।
हड्डियों के लिए
बोन हेल्थ को स्ट्रॉन्ग बनाए रखना चाहते हैं तो केले का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। विटामिन सी से भरपूर केला आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी असरदार साबित हो सकता है।
हार्ट हेल्थ के लिए
केले में मौजूद तमाम पोषक तत्व दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इस फल का सेवन करने से किडनी की सेहत भी सही रहती है।
pc- aaj tak