Health Tips: मूली खाने से इन गंभीर बीमारियों का खतरा हो जाता है कम

Samachar Jagat | Friday, 06 Oct 2023 04:39:32 PM
Health Tips: Eating radish reduces the risk of these serious diseases

इंटरनेट डेस्क। मूली हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसमें प्रोटीन, विटामिन-ए, आयरन, आयोडीन, कैल्शियम और कई पोषक तत्व मिलते हैं। आज हम आपको मूली का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

मूली में फाइबर की मात्रा अधिक मिलती है। फाइबर पाचन को सही रखने में उपयोगी है। अगर आप कब्ज या गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज से ही मूली को अपनी डाइट में शामिल कर लें। ये दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

इसमें मिलने वाले एंथोसायनिन से हृदय रोगों का खतरा कम होता है। इसमें विटामिन-सी और फोलिक एसिड भी मिलता है। हाई बीपी के मरीजों के लिए भी मूली बहुत ही गुणकारी होती है। इसमें पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में मिलने से हाई ब्लड प्रेशर का स्तर कम होता है। मूली का सेवन करने से कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। 

PC: beingtheparent, seed2plant, whitwamorganics



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.