Health Tips: ज्यादा दही खाने से झेलनी पड़ सकती हैं सेहत से जुड़ी ये परेशानियां

Hanuman | Wednesday, 28 May 2025 01:03:22 PM
Health Tips: Eating too much curd can lead to these health problems

इंटरनेट डेस्क। दही में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है।  हालांकि दही का ज्यादा सेवन करना आपके लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। इसके कारण आपको सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सका है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। 

दही का ज्यादा सेवन करने से आपको कब्ज, वजन बढ़ना,जोड़ों का दर्द, एसिडिटी, पेट फूलना और एलर्जी या सेंसिटिविटी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।  दही की तासीर ठंडी होती है और कुछ लोगों के पाचन तंत्र को यह सूट नहीं करती है।

इसी कारण लोगाें का  डाइजेशन स्लो हो सकता है। रोजाना बड़ी मात्रा में दही खाने से कैलोरी इंटेक बढ़ने से आपको वजन बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं रोजाना ज्यादा दही खाने से जोड़ों का दर्द  बढ़ सकता है। इसी कारण आपको जरूरत से ज्यादा दही का सेवन नहीं करना चाहिए। 

PC: goqii
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.