- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में तनाव और सिरदर्द होना आम बात हो चुका है। इसी कारण बहुत से लोग सिरदर्द को साधारण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा करना उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर सिर में लगातार दर्द बना रहे, तो यह माइग्रेन भी हो सकता है।
आज हम आपको माइग्रेन की परेशानी से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इसके आप अदरक की चाय और दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। अदरक की चाय पीने से आपको माइग्रेन में होने वाले तेज सिर दर्द से राहत मिल सकती है।
अदरक में सिरदर्द को कम करने वाले नेचुरल गुण मिलते हैं। वहीं दालचीनी का इस्तेमाल माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप दो चम्मच दालचीनी पाउडर का गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है और अब इसे अपने माथे पर लगा लेना है। ऐसा करेन से आधे घंटे के अंदर दर्द से आराम मिल जाएगा।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें