- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इंस्टाग्राम का उपयोग किया जाता है। हालांकि इंस्टाग्राम पर Unknown Device लॉगिन होना भी प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए खतरा होता है। यदि आपको लगता है कि किसी अनजान व्यक्ति ने आपके अकाउंट को एक्सेस किया है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अकाउंट से आसानी से Unknown Devices को हटा सकते हैं।
ये है हटाने का प्रोसेस:
सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप खोलें।
अब अपनी प्रोफाइल में जानकर ऊपर दाईं ओर दिए गए Menu (☰) पर टैप कर दें।
अब सेटिंग और एक्टीविटी ओपन कर Accounts Center में जाएं।
अब पासवर्ड और सिक्यूरिटी का चयन करें।
अब Where You're Logged In पर टैप करने के बाद उन सभी डिवाइस की सूची दिखाई देगी जहाँ आपका Instagram अकाउंट लॉगिन है।
अब आप Log Out या Log Out of This Device विकल्प पर टैप कर पुष्टि करें।
ऐसा करने के बाद वह डिवाइस आपके अकाउंट से लॉगआउट हो जाएगा।
PC: forbes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें