- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में अमरूद सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। हालांकि कुछ लोगों के लिए ये हानिकारक साबित हो सकता है।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किन लोगों को सर्दी के मौसम में अमरुद से दूरी बना लेनी चाहिए। अमरूद में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जिन लोगों को पहले से ही पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कि गैस, एसिडिटी, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम या पेट फूलने की शिकायत हो, उन्हें इस फल से दूरी बना लेना ही सही रहता है।
अमरूद में नेचुरल शुगर होती है। इसी कारण डायबिटीज के मरीजों का अमरूद खाते ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। किडनी की समस्या वाले लोगों को भी इससे दूरी बना लेनी चाहिए। इस फल में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। जिन लोगों की किडनी ठीक से काम नहीं कर रही उनके के लिए ज्यादा पोटैशियम हानिकारक हो सकता है। दांतों की समस्या वाले लोगों को भी इससे दूरी बना लेनी चाहिए।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें