Health Tips: सेहत के लिए बहुत भी लाभकारी होता अमरूद, इस समय खाना होता है सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी

Hanuman | Thursday, 30 Oct 2025 12:27:48 PM
Health Tips: Guava is very beneficial for health, eating it at this time is more beneficial for health

इंटरनेट डेस्क। अमरूद में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। हालांकि इस फल को बेवक्त खाने से आपको सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आज हम आपको अमरूद खाने के सही समय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर सही समय इसका सेवन करने पर आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। आयुर्वेद के मुताबिक अमरूद की तासीर ठंडी होती है। इसी कारण अमरूद का सेवन सुबह खाली पेट या रात में खाने से नहीं करना चाहिए। अमरूद का स्वाद आप नाश्ते के बाद और दोपहर के खाने से पहले ले सकते हैं।

इस समय अमरूद खाने से शरीर को भरपूर फायदा  मिलता है। दोपहर के खाने के बाद करीब 4 बजे अमरूद का सेवन करना ज्यादा लाभकारी होता है। अगर आपको अमरूद खाने के बाद जुकाम होने का डर रहता है तो आप इसे हल्का गर्म करके खा  सकते हैं। इससे अमरूद की तासीर बदल जाती है।

PC: food.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.