Health Tips: नींबू के अधिक सेवन से बिगड़ सकती है सेहत, इन परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना 

Samachar Jagat | Thursday, 27 Apr 2023 01:03:33 PM
Health Tips: Health can deteriorate due to excessive consumption of lemon, you may have to face these problems

इंटरनेट डेस्क। नींबू सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन बी-6, फोलेट, थियामिन जैसे पोषक तत्व मिलते हैं।

हालांकि अधिक मात्रा में सेवन करने से नींबू सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकते हैं। आज हम आपको नींबू का ज्यादा सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

नींबू का अधिक सेवन करने से पाचन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण पेट दर्द की समस्या हो सकती है।  अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन करने से दांतों में झनझनाहट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं दांतों में सडऩ की परेशानी हो सकती है। वहीं इसका अधिक उपयोग किए जाने से आपको बालों की परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आपको अधिक मात्रा में नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.