Health Tips: दांतों में हो रहा है दर्द तो तुरंत कर लें ये घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा

Hanuman | Saturday, 06 Dec 2025 02:56:12 PM
Health Tips: If you are having toothache, try these home remedies immediately, you will get benefit.

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में बड़ी संख्या में लोगों को दांतों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दांतों में असहनीय दर्द होता है, जिसे हर कोई सहन नहीं कर पाता है। अगर आप भी दांत के दर्द से परेशानी हैं तो आज आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो हल्के और शुरुआती दर्द में काफी हद तक आराम दिला सकते हैं।

इसके लिए लौंग का तेल बहुत ही लाभकारी होता है। इस तेल में मौजूद यूजेनॉल एक नेचुरल पेन रिलीवर और एंटीसेप्टिक होता है। रुई में थोड़ा लौंग का तेल लगाकर प्रभावित दांत या मसूड़े पर कुछ मिनट रखने से दर्द और सूजन दोनों में आराम मिलता है।

वहीं नमक के पानी से कुल्ला करना भी फायदेमंद होता है। आधा चम्मच नमक गुनगुने पानी में मिलाकर दिन में 2-3 बार कुल्ला करने से बैक्टीरिया खत्म होते हैं, जिससे मसूड़ों की सूजन घटाता है। वहीं दांत भी साफ रहते हैँ।

PC: gpsdentalsa 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.