- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पपीता में विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पपेन जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम आपको पपीता को डाइट में शामिल करने सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
पाचन और दिल के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें मिलने वाला पपेन एंजाइम पाचन को मजबूत रखने में उपयेागी है। गैस, कब्ज, एसिडिटी या भारीपन जैसी पेट से जुड़ी समस्या का सामना करने वाले लोगों को इसका सेवन जरूर ही करना चाहिए।
इसमें फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं। इसी कारण पपीता का सेवन करने से हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है। ये वजन घटाने में भी उपयोगी है। वहीं ये आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होने के कारण ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
PC: 1mg
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें