- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग से तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के बैन किए जाने के बाद से भारत और बांग्लादेश में क्रिकेट पर टकराव बढ़ता जा रहा है। अब बांग्लादेश सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपने देश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले बीसीबी की ओर से बांग्लादेश टीम को 7 फरवरी से 8 मार्च तक होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं भेजने का निर्णय लिया था। बीसीबी ने इसके लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला दिया था।
बांग्लादेश की ओर से इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है। इसके माध्यम से बताया गया है कि बीसीसीआई मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बाहर कर दिया गया है। इस निर्णय से बांग्लादेश के लोग आहत और हैं। इस कारण आगामी आदेश तक आईपीएल के सभी मैचों और कार्यक्रमों का प्रसारण/टेलीकास्ट रोकने का अनुरोध किया जाता है। यह आदेश उचित प्राधिकारी की स्वीकृति से और जनहित में जारी किया गया है। आपको बता दें कि बांग्लादेश में हिदुंओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बीसीसीआई ने मुस्ताफिजुर रहमान पर आईपीएल से प्रतिबंध लगाया है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें