- SHARE
-
जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने नागौर जिले के रियां बड़ी उपखंड मुख्यालय पर बजरी माफियाओं की मनमर्जी सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित हो रही विशाल रैली में शामिल होने का निर्णय लिया है।
नागौर सांसद बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि आगामी 10 जनवरी 2026 को दोपहर 12:15 बजे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा नागौर जिले के रियां बड़ी उपखंड मुख्यालय पर बजरी माफियाओं की मनमर्जी के खिलाफ सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित हो रही विशाल रैली में सम्मिलित होने का कार्यक्रम रहेगा। अभी रियां बड़ी में आरएलपी का धरना भी चल रहा है।
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मेड़ता, रियां बड़ी, डेगाना, भेरूंदा, नागौर, पुष्कर, पीसांगन व अजमेर, ब्यावर तथा जैतारण सहित आस-पास के सभी किसानों व नागरिकों से मेरी अपील है कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में भाग लेकर जनता के हितों के संरक्षण के लिए आवाज बुलंद करें।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें