- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में मूंगफली सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इसी कारण ये हमें सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से बचाती है। आज आपको मूंगफली का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि मूंगफली वजन घटाने में मदद कर सकती है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जो भूख पर कंट्रोल करते हैं। इससे लोग ज्यादा नहीं खा पाते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती हैं। ये टाइप 2 डाबिटीज के खतरे को कम करने में सहायक है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए इसे सुपरफूड बोला जाता है। इसमें कैलोरी और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। ये थकान या कमजोर दूर सकती है।
मूंगफली में विटामिन ई, फोलेट और राइबोफ्लेविन मिलते हैं। इनके कारण दिमाग सही तरीके से काम करता है। मूंगफली खाने से याददाश्त बढ़ती है। रोजाना थोड़ी मूंगफली खाने से दिमाग तेज और फोकस बेहतर होता है।
इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायक मूंगफली
मूंगफली दांतों और हड्डियों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में उपयोगी है। मूंगफली विटामिन ई, विटामिन बी, जिंक, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण भी सेहत के लिए लाभकारी होती है। ये इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायक है। इसे सर्दी के मौसम में डाइट का हिस्सा बनाने से मौसमी बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
PC: greendna
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें