Health Tips: सर्दी के मौसम में खाना शुरू कर दें तिल, सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे

Hanuman | Monday, 24 Nov 2025 01:30:10 PM
Health Tips: Start eating sesame seeds in the winter season, it provides amazing health benefits

इंटरनेट डेस्क। तिल में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैँ। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। सर्दी के मौसम में इन्हें खाने से सेहत से जुड़े कई लाभ मिलते हैं। आज हम आपको तिल का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इन फायदों को जानकर आप खुद हैरान रह जाएंगे। तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में मिलते हैँ। तिल में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम मिलता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में उपयोगी है। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स  बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोगी है। इसी कारण इनका सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

तिल में मिलने वाले फाइबर से पाचन क्रिया भी सही होती है। ये कब्ज को दूर करता है। सर्दी के मौसम में तिल खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। वहीं ये आयरन से भरपूर होने के कारण एनीमिया की परेशारी को भी दूर करता है। मैग्नीशियम की उपस्थिति के कारण तिल हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी उपयोगी है। इसमें मिलने वाले तत्व मूड को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में भी उपयोगी है।

खूबसूरती भी बढ़ा देते हैं तिल

तिल सेहत ही नहीं हमारी त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनका सेवन करने से चेहरे की सुंदरता भी बढ़ती है। एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे त्वचा चमकदार और जवान बनी रहती है।

PC:  medicalnewstoday,  indiamart, youtube
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.