Health Tips: ब्रोकली के सेवन से होते है कई फायदे, जान लेंगे तो कर देंगे खाना शुरू

Samachar Jagat | Saturday, 01 Jul 2023 01:22:28 PM
Health Tips: There are many benefits of consuming broccoli, if you know then you will start eating

इंटरनेट डेस्क। ब्रोकली खाने का चलन कुछ समय से बहुत ज्यादा बढ़ गया है। लेकिन ये हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी होेती है। इसका कारण यह है की ब्रोकली में पोषक तत्वों का भंडार है। यह विटामिन्स और खनिज से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, फोलेट, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आज हम जानेंगे इसके सेवन के फायदे।

पाचन में सुधार 
अगर आप ब्रोकली का सेवन करते है तो यह आपके पाचन में सहायता करता है। यह मल त्याग को भी आसान बनाता है। इसके अलावा, ब्रोकली में ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक एक विशेष प्रकार का फाइबर पाया जाता है जो आंत के लिए गुड बैक्टीरिया के रूप में काम करता है। 

वजन कम करने में 
इसके साथ ही आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो उसमें भी ब्रोकली आपके लिए फायदेमंद है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है और फाइबर पर्याप्त होता है। इसे खाने से पेट भरा रहता है, ऐसे में आपको बार बार भूख नहीं लगती है। इससे वजन कंट्रोल होने में भी मदद मिलती है।

pc- news 18 hindi
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.