Health Tips: इन लोगों को बना लेनी चाहिए आंवला से दूरी, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Hanuman | Saturday, 01 Nov 2025 02:56:35 PM
Health Tips: These people should stay away from Amla, problems may increase

इंटरनेट डेस्क। आंवला में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसे विटामिन-सी के सबसे बेहतरीन सोर्स में एक माना जाता है। इसका सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ती है।

वहीं पाचन क्रिया भी सही रहती है। हालांकि कई लोगों के लिए ये हानिकारक भी साबित हो सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन लोगों को आंवला का सेवन करने से बचना चाहिए। आंवला ब्लड प्रेशर को कम करने के गुणों के लिए जाना जाता है। इसी कारण जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से ही लो रहता है उनके लिए आंवला हानिकारक साबित हो सकता है।

आंवला ब्लड शुगर लेवल को कम करने में उपयोगी है। जो मरीज पहले से ही डायबिटीज की दवाएं ले रहे हैं, उन्हें आंवले को सीमित मात्रा में ही सेहन करना चाहिए। दवा और आंवले का कम्बाइन इफेक्ट ब्लड शुगर को सामान्य स्तर से भी बहुत गिरा सकता है। इन लोगों को आंवले का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

PC:  healthline
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.