Health Tips: ये लोग बना लें नारियल पानी से दूरी, पीने से झेलनी पड़ सकती हैं ये परेशानियां

Hanuman | Saturday, 22 Nov 2025 02:44:30 PM
Health Tips: These people should stay away from coconut water, drinking it can cause these problems.

इंटरनेट डेस्क। नारियल पानी में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैँ। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। हालांकि कई लोगों के लिए इसका सेवन हानिकारक साबित हो सकता है।

इन लोगों को नारियल पानी से दूरी बना लेनी चाहिए। नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। किडनी के रोगियों के लिए अधिक पोटैशियम हानिकारक साबित हो सकता है। इसी कारण इन लोगों को नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। नारियल पानी प्राकृतिक रूप से मीठा होता है। इसी कारण इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। ये पानी ब्लड प्रेशर को नेचुरली कम करता है।

ऐसे में जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से ही कम रहता उनको इस पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ये पानी पीने से उसे चक्कर, थकान या बेहोशी की समस्या पैदा कर सकती है। इन लोगों को नारियल पानी से दूरी बना लेनी चाहिए।

PC: kauveryhospitalsbangalore
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.