- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। लौकी में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं, इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। हालांकि बहुत से लोगों के लिए लौकी का सेवन करना परेशानी का कारण भी बन सकता है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।
हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किन लोगों को लौकी से दूरी बना लेनी चाहिए। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर अक्सर कम रहता है, उन्हें लौकी से दूरी बना लेनी चाहिए। लौकी ब्लड प्रेशर को और कम कर सकती है। ज्यादा मात्रा में लौकी खाने से इन लोगों को चक्कर आना, कमजोरी या बेहोशी जैसी समस्या हो सकती है।
वहीं पाचन की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। लौकी में फाइबर और पानी की अधिकता होती है। इसी कारण इसका सेवन करने से पाचन तंत्र धीमा हो सकता है। इन लोगों को खासकर रात के समय लौकी खाने से बचना चाहिए।
किडनी के मरीजों को भी लौकी से दूरी बना लेनी चाहिए। लौकी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होने से किडनी के लिए फिल्टर करना मुश्किल हो सकता है। शरीर में पोटैशियम का स्तर बढ़ने से किडनी को अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ सकता है।
गर्भवती महिलाएं भी नहीं करें लौकी का सेवन
वहीं गर्भवती महिलाओं को भी लौकी का सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि लौकी में मौजूद कुछ टॉक्सिन गर्भ में पल रहे शिशु के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही लौकी का सेवन करना चाहिए। वहीं कड़वी लौका का सेवन करने उल्टी, दस्त, पेट में तेज दर्द और गंभीर मामलों में फूड पॉइजनिंग सामना करना पड़ सकता है।
PC: ndtv, indiatv, news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें