- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए किडनी का सही प्रकार से काम करना बहुत ही जरूरी है। ये हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। किडनी फेल होने पर लोगों को कई गंभीर परेशानियों से जूझना पड़ जाता है। वैसे किडनी खराब होने पर शरीर कुछ संकेत देने लगता है। इन संकेतों के मिलने पर आपको तुरंत ही डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
किडनी खराब होने पर थकावट होने लगती है। खून में धीरे-धीरे टॉक्सिन्स जमा होने लगते है। ऐसे में पीड़ित लोगों को बहुत जल्दी थकान होने लगती है। अगर किडनी फैल होने लगती है तो व्यक्ति को टॉयलेट में कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं। उन्हें जरूरत से ज्यादा पेशाब आने लगता है।
वहीं हाथ पैरों में सूजन का सामना भी करना पड़ता है। इन संकेतों के नजर आने पर बिना देरी किए डॉक्टर के पास पहुंच जाना चाहिए। देरी करना आपके लिए भारी बड़ सकता है।
PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें