- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इंस्टाग्राम का आज देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपयोग किया जा रहा है। इसका उपयोग सिर्फ मनोरंजन या फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए नहीं, बल्कि बिजनेस, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो दिखाने के लिए भी किया जा रहा है। इस कारण बड़ी संख्या में यूजर्स अपने इंस्टाग्राम बायो में वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, ऑनलाइन स्टोर और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक जोड़ना चाहते हैं। आज हम आपको बायो में लिंक जोड़ने का आसान प्रोसेस बताने जा रहे हैं। ऐसा करना बहुत ही आसान है।
ये है प्रोसेस:
-सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप ओपन कर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप कर दें।
-अब प्रोफाइल पेज पर Edit Profile विकल्प चुनकर लिंक्स सेक्शन पर टैप कर दें।
-यहां पर आपको Add External Link विकल्प का चयन करना होगा।
-अब वेबसाइट या प्लेटफॉर्म का लिंक जोड़ना चाहते हैं, उसका यूआरएल पेस्ट कर दें।
-इसमें लिंक का एक टाइटल भी लिख सकते हैं।
-अब डन या चेकमार्क पर टैप कर दें। इससे लिंक सेव हो जाएगा।
-इंस्टाग्राम प्रोफाइल में अधिकतम पांच लिंक जोड़े जा सकते हैं।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें