Health Tips: डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होती हैं ये स्मूदीज, जान लें आप

Samachar Jagat | Monday, 09 Oct 2023 12:25:08 PM
Health Tips: These smoothies are beneficial for diabetic patients, know this

इंटरनेट डेस्क। भारत में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तेजी से बढ़ते इसके मामलों के कारण देश विश्व में डायबिटीज कैपिटल बन चुका है। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। केवल दवाओं और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर इस बीमार पर काबू पाया जा सकता है।

डायबिटीज के रोगियों को खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। आज हम आपको तीन स्मूदीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं।

इसमें सेब और खजूर की स्मूदी, पपीता और केले की स्मूदी और ड्रैगन फू्रट स्मूदी शामिल हैं। अगर आप डायबिटीज की बीमारी से पीडि़त है तो इनका सेवन करना चाहिए। इनमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। 

डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर के सलाह के बाद ही किसी विशेष चीज का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें सेहत से जुड़ी गंभीर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

PC: freepik, lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.