- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। थायरॉइड की परेशानी होने पर लोगों को अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होता है। कई चीजों के कारण ये परेशानी बढ़ जाती है।
आज हम आपको जानकारी देने जा हैं कि थाइराइड की परेशानी होने पर लोगों को खाने की किन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। थाइराइड की परेशानी होने पर लोगों को सोया, पत्तेदार सब्जियां, ग्लूटेन, ग्लूटेन और फैट बेस्ड फूड्स जैसी चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। ये सभी चीजें बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं।
जिन लोगों को हाइपोथायरॉइडिज्म यानी वजन बढ़ने वाले थायरॉइड की समस्या है उन्हें सोया और उससे बने उत्पाद से दूरी बना लेनी चाहिए। सोया प्रोडक्टस थायरॉइड की दवा को शरीर में थायरॉइड हॉर्मोन नहीं बनाने देते हैं, इससे परेशानी बढ़ सकती हैं। हाइपोथायरॉइडिज्म वाले लोगों को पत्तेदार सब्जियों पत्तागोभी, ब्रोकोली, पालक और फूलगोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। ग्लूटेन से के ज्यादा सेवन से शरीर में सूजन बढ़ती जाती है।
PC: thesurgicalclinics
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें