- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में एसी चलने से बिजली का मोटा बिल आने लगता है। इससे घर का बजट ही बिगड़ जाता है। बहुत से लोगों को एसी को हमेशा फुल क्षमता पर चलाना सबसे अच्छा विकल्प लगता है, लेकिन ऐसा करने से ये जरूरी नहीं कि ये सबसे ज्यादा किफायती तरीका भी हो। आज आपको एक फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बिजली की खपत को काफी कम कर देता है। अब इनवर्टर एसी में मौजूद एक फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
आज हम आपको 60% क्षमता मोड के बारे में जानकारी देने जा हरे हैं। ये सुविधा केवल कन्वर्टिबल या फ्लेक्सिबल मोड वाले इनवर्टर एसी में ही मिलती है। एसी सर्वाधिक बिजली कंप्रेसर इस्तेमाल करता है। जब एसी फुल क्षमता पर चलता है तो कंप्रेसर ज्यादा आरपीएम पर काम करता है और अधिक करंट खींचता है, लेकिन 60% मोड पर कंप्रेसर की स्पीड सीमित होती है। रेफ्रिजरेंट धीरे-धीरे सर्कुलेट होता है। हीट एक्सचेंज ज्यादा कुशलता से होता है।
बिजली की खपत होने लगती है कम
इसी कारण बिजली की खपत कम होने लगती है। ऐसा होने से लंबे समय तक स्थिर कूलिंग भी रहती है। इसी कारण कम स्पीड पर चलने वाला इनवर्टर एसी प्रति यूनिट बिजली में बेहतर कूलिंग देने में सक्षम होता है। आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए। आपको बात दें कि गर्मी के मौसम में भीषण गर्मी पड़ने के कारण बड़ी संख्या में लोग एसी का उपायोग करते हैं। लोग एसी के वातावरण ही राहत महसूतस करते हैं।
PC: tcl
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें