Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में उपयोगी है ये तीन फल,  जरूर करें सेवन

Hanuman | Tuesday, 18 Mar 2025 01:33:24 PM
Health Tips: These three fruits are useful in controlling high blood pressure, definitely consume them

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में बड़ी संख्या में लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। इसे अनदेखा करना व्यक्ति के लिए भारी पड़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण दिल की बीमारियों, स्ट्रोक और किडनी प्रॉब्लम का खतरा बढ़ा सकता है। आप हम आपको कुछ फलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में उपयोगी है। 

संतरा में मिलते हैं विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण 
इनमें संतरा, केला और अनार शामिल हैं। संतरा में विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मिलते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में प्रभावी साबित होते हैं। हाई बीपी के मरीज इसका नियमित रूप से सेवन करें।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत ही उपयोगी है केला
केले में भी भरपूर मात्रा में पोटैशियम मिलता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत ही उपयोगी है। केला सोडियम के असर को कम कर रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने में उपयोगी है। रोजाना एक केला खाना हाई बीपी के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। 

कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने में भी उपयोगी अनार
वहीं इन मरीजों के लिए अनार भी लाभकारी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम की अच्छी मात्रा मिलती है। इसी कारण इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ये फल कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने में भी उपयोगी है। रोजाना अनार का जूस पीना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आपको आज ही इन तीन फलों को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

PC:  ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.