- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम हैं और इस समय आपको आंवला भरपूर मात्रा में मिल जाएगा। लेकिन क्या आपको यह पता हैं की आंवला का सेवन आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। आंवला विटामिन सी का खजाना है। अक्सर लोग इसे अनदेखा कर देते हैं क्योंकि इसका स्वाद थोड़ा कसैला होता है, लेकिन इसके फायदे इतने हैं कि आप हैरान रह जाएंगे। तो जानते हैं आज इसके फायदों के बारे में।
मजबूत करता हैं इम्युनिटी
आंवले में संतरे के मुकाबले कई गुना ज्यादा विटामिन सी होता है। जब आप इसे खाली पेट खाते हैं, तो यह शरीर में पूरी तरह से अवशोषित हो जाता है। यह आपके शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आंवला आपका सबसे अच्छा दोस्त बन सकता है। खाली पेट आंवला जूस पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
pc- jagran