History : आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 27 जुलाई)

Samachar Jagat | Wednesday, 27 Jul 2022 08:30:02 AM
History  : Today's History (to be published 27 July)

नई दिल्ली :  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1713 - रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1789 - पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना हुई।
1836 - दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना।
1862 - अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान से 40 हजार लोगों की मौत।
1888 - फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
1889 - इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
1897 - बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।
1913- आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म।
1922 - ब्रूसेल्स में अंतरराष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन।
1935 - चीन की यांग जी और होआंग नदी में आई बाढè, दो लाख लोगों की मौत।
1940- भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म।
1982 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।
1992 - प्रसिद्ध अभिनेता अमजद .खान का निधन।
1994 - निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
1996 - ओलंपिक खेल अमरीका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में आयोजित किए गए।
1987 - खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा।
2002 - यूक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 लोगों की मौत।
2003 - अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
2006 - रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
2007 - आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
2015- भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का शिलांग में निधन। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.