Rashifal 9 August 2023:सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा समय, जाने आप भी आपका राशिफल

Shivkishore | Tuesday, 08 Aug 2023 08:05:01 PM
Rashifal 9 August 2023: Time will be mixed for the people of Leo, Virgo, Libra and Capricorn, know your horoscope

इंटरनेट डेस्क। 9 अगस्त 2023 बुधवार का दिन आपके लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण रहेगा। साथ ही आपके ग्रहों की चाल के मुताबिक आपका दिन विशेष रूप से फलदाय रहेगा। ऐसे में आपके सितारे भी आपका साथ देंगे। ऐसे में जान लेते है आपका राशिफल आपके लिए क्या कहता है। 

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अपने आस-पड़ोस या किसी रिश्तेदारी के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी से भरा हो सकता है। आपका अपनी रिश्तेदारी में या किसी परिचित व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार करने वाले जातक अपने व्यापार में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित व्यक्ति से हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी वाला रहेगा। सेहत की बात करें तो, आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।

कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका आपके जीवन साथी के साथ कोई मतभेद हो सकता है।

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगां। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। नौकरी पेशे वाले व्यक्तियों को, उनके पदों में बढ़ोतरी मिल सकती है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। सेहत की बात करें तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार करने वाले जातक किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी वाला रहेगा। अपनी जान पहचान के किसी व्यक्ति की सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा।

pc- amar ujala, hari bhoomi,ibc24



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.