- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं तक हर जगह आधार कार्ड बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। अक्सर लोग अनऑथराइज्ड आधार सेंटर नहीं मिलने के कारण इस नहीं बदलवा पा रहे हैं। सही और अधिकृत सेंटर की जानकारी नहीं मिलते पर लोग गलत या अनऑथराइज्ड सेंटर पर पहुंच जाते हैं। इस कारण समय और पैसा दोनों खराब होता है।
इसी समस्या का समाधान करने के लिए अब यूआईडीएआई की ओर से एक बड़ा कदम उठाया है। यूआईडीएआई की ओर से अब MapmyIndia के साथ साझेदारी की है। इसके तहत अब Mappls ऐप पर देशभर के वेरीफाईड Aadhaar सेंटर की जानकारी मिलेगी। इस ऐप के माध्यम से लोग आसानी से अपने आसपास के आधार सेंटर ढूंढ पाएंगे।
इस ऐप के माध्यम से आप ये भी जान लोगों की सेंटर पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं। यूआईडीएआई का ये कदम डिजिटल इंडिया को और मजबूत बनाने के साथ-साथ आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने में बहुत ही उपयोगी है।
PC: paytm
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें